बांदा जिले के महिला थाने में तैनात एचसीपी शांति देवी (50) की शुक्र वार को रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। वह शहर में वीआईपी ड्यूटी करने आई थीं। समारोह स्थल जाते समय सुबह लगभग सवा नौ बजे यह हादसा हुआ।
शांति तिवारी कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी कामता त्रिपाठी की पत्नी थीं। तैनाती कई साल से बांदा जिले के महिला थाने में थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी पर आई थीं। सुबह लगभग सवा नौ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर रेलवे फाटक पार कर रही थीं कि अप लाइन में आई मालगाड़ी की टक्कर लग गई। उछलकर काफी दूर गिरीं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की खबर पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने पुलिस लाइन में खबर दी। आरआई श्रीभगवान मौके ने घायल एचसीपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पर डाक्टरों ने एचसीपी को मृत घोषित कर दिया। एचसीपी के इकलौते बेटे श्यामजी का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। उसने बताया कि मां से अनबन से पिता कई सालों से साथ नहीं रहते हैं। उसके पिता कहां है इसका भी पता नहीं है। वह अपनी मां के साथ ही रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद बेटे के साथ एंबुलेंस से भेज दिया है।