फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में किशोरी से गैंगरेप, दो फौजी गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 06 Dec 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
rape victim
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो फौजियों समेत चार लोगों ने खेत जा रही किशोरी को दबोच कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों फौजियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का मेडिकल कराया।  
विज्ञापन


 हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार दोपहर बाद तीन बजे घर से खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही फौजी शैलेंद्र, चंद्रशेखर व दो अन्य ने उसे दबोच लिया और खेत में ले जाकर चारों ने दुष्कर्म किया। आरोपी शैलेंद्र हिसार में और चंद्रशेखर मेरठ में तैनात हैं। दोनों छुट्टी पर गांव आए थे।

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। फिर पिता के साथ सोमवार रात थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को फौजी शैलेंद्र व चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि चार आरोपियों में एक नाबालिग है। इनके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फौजी शैलेंद्र व चंद्रशेखर पर विभागीय कार्रवाई के लिए इनके तैनाती स्थल पर सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें