फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहिली हत्याकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सहिली दोहरा हत्याकांड का गिरफ्तार आरोपी सूर्य नारायण उर्फ छोटू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चर्चित सहिली दोहरे हत्याकांड का पांचवां आरोपी सूर्यनारायण तिवारी उर्फ छोटू को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्याकांड के बाद कानपुर और उसके बाद सूरत भागने की बात कबूल की है। अभी दो हत्यारोपी फरार हैं। पुलिस ने दावा किया कि अन्य हत्यारोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सहिली गांव में जायदाद हड़पने की लालच में 14 अप्रैल को क्लर्क विमला देवी और उनकी बेटी कुमुद व इला पर घर में घुसकर गोलियां बरसाई गई थीं। जिसमें इला की जान किसी तरह से बच गई। विमला और कुमुद की मौत हो गई थी।

घटना को अंजाम देने में विमला के भतीजे पूर्व प्रधान आदित्य नारायण अवस्थी ने बेटे चंदन, छोटू समेत पांच लोग शामिल थे। पुलिस ने पूर्व प्रधान, चंदन व कानपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें छोटू फरार चल रहा था।
विज्ञापन


सीओ सिटी समरबहादुर ने बताया कि सूर्यनारायण उर्फ छोटू को मंगलवार रात चितौरा के पास गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में छोटू ने बताया कि वह फतेहपुर से कानपुर और उसके बाद सूरत चला गया था। सीओ ने बताया कि हत्याकांड में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें