फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Wed, 25 Apr 2018 11:13 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
खंती में पलटा ट्रक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार रात दो की मौत हो गई। दोनों लोग समारोह से लौट रहे थे। ट्रक की चपेट में आने से जान चली गई। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक खंती में चला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के सौनाखेड़ा गांव निवासी प्यारेलाल का बेटा जयराम (50) मंगलवार रात मोपेड से मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में निमंत्रण में गए थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी मोड़ पर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसा देखकर लोगों ने 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए।
भाई राजन ने थाने में तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि वह घर में परचून की दुकान चलाते थे। उनका मूल व्यवसाय किसानी है। घटना से पत्नी रामदेवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि उनके कोई औलाद नहीं थी। थानेदार अरविंद सिंह गौर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जाफरगंज संवाददाता के अनुसार, जाफरगंज कस्बा निवासी रामदास (65) मंगलवार रात को चरई गांव से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बदलुवापुर मोड़ के पास जोनिहां की तरफ जा रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। बेकाबू ट्रक खंती में चला गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया है। वृद्ध के बेटे रामपाल, चंद्रपाल हलवाई का काम करते हैं। उसकी दो बेटियां रामश्री, सुनीता विवाहित हैं। थानेदार एके गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें