फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धपुरा में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सरोल (चंबा)। सिद्धपुरा में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (22) पुत्र जगदीश चंद निवासी सिद्धपुरा के रूप में हुई है। अभी तक खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाता। मंगलवार देर रात जब मुकेश कुमार की मां खाना खाने के लिए उसे कमरे से बुलाने गई तो वह कमरे का दृश्य देख सन रह गई। मुकेश पंखे से फंदा लगाकर लटक रहा था।

मां की चीख सुनकर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मुकेश को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर आए। मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सक ने उसका चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिमागी बीमारी से ग्रसित था।
विज्ञापन


उसका पठानकोट अस्पताल में उपचार चल रहा था। चंबा में वह अपने भाई के साथ चाय की दुकान चलाता था। मंगलवार शाम को जब वह दुकान से वापस घर पहुुंचा, तो उसने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता तब चला जब उसकी मां उसे खाना खाने के लिए कमरे में बुलाने गई। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस खुदकुशी करने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की छानबीन : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सिद्धपुरा में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल अभी तक उसके खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें