फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर चुनावी रंजिश में हमला, पिता की मौत

Mon, 04 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां थानाक्षेत्र में चुनावी खुन्नस के चलते एक गुट ने दलित पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा। कानपुर के हैलट में भर्ती पिता की शनिवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा निवासी रामपाल (57) अपने बेटे अरविंद के साथ शुक्रवार शाम बाइक से गांव में लगा मेला देखने गए थे। पिता-पुत्र को लौटते समय एक जगह रोक लिया गया।

अरविंद ने बताया कि गांव के ही जीतू, पप्पू पटेल, अनुरुद्ध, राज कटियार व रमेश ने बाइक रोक ली। इसके बाद यह कहकर पीटना शुरू कर दिया कि चुनाव में वोट नहीं दोगे तो रहोगे कैसे?
विज्ञापन


इसके बाद जब तक हम लोग लहूलुहान नहीं हो गए वे लोग पीटते गए। वह दूसरों की मदद पाने के लिए गांव की तरफ भागा लेकिन पिता को आरोपियों ने पकड़ लिया। उन्हें बेरहमी से पीटा। पिता की छाती में अंदरूनी चोटें आई।

रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कानपुर रेफर कर दिया गया, वहां हैलट में पिता की मौत हो गई।

सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

फिलहाल अरविंद और आरोपियों के बीच मामूली कहासुनी की बात कही जा रही है। रामपाल की मौत बीमारी के कारण भी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें