फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक और खलासी के खिलाफ गबन का मुकदमा

Mon, 14 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
money
विज्ञापन
 बिहार की एक फर्म से मिर्ची बिक्री का छह लाख 40 हजार रुपया वसूलने वाले ट्रक  चालक और खलासी पर गबन की एफआईआर दर्ज की गई है। फर्म ने दी गई रकम का इकरार किया, जबकि दोनों ने ट्रांसपोर्टर को महज दो लाख रुपये की रकम थमाई। इसे देखने के बाद वह दोनों को कारोबारी के पास ले गया। उधर, चालक के छोटे भाई ने पुलिस को 100 नंबर पर इत्तला कर भाई के किडनैप की कहानी मढ़ दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। यहां पूछताछ के बाद कारोबारी की तहरीर पर धोखाधड़ी की एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन



कस्बे के औरंगाबाद मोहल्ला के रहने वाले लाला बकरीदी के बेटे नादिर मिर्ची का कारोबार करते हैं। वह बिहार को मिर्ची सप्लाई करते हैं। इन्होंने चार दिन पहले एक ट्रक मिर्ची पूर्णिया जिले के खुश्कीबाग की शंकर प्रसाद भगत डेली मार्केट फर्म को भेजी थी। इसकी बिक्री छह लाख 40 हजार रुपये मेें हुई। यह ट्रक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव का बबलू चला रहा था। खलासी इसी थाने का दलाबलाखेड़ा निवासी मुकेश है। कारोबारी ने बताया कि वह कानपुर के हनीफ ट्रांसपोर्टर के ट्रक से माल भिजवाते हैं। मिर्ची कारोबारी ने बताया कि ट्रक  चालक और खलासी ने बिहार से निकलने के बाद फर्म से छह लाख 40 हजार रुपये मिलने की बात कही थी। वहां से लौटने के बाद ट्रांसपोर्टर फतेहपुर में थे।


चालक ने हनीफ को कॉल कर कहा कि गाड़ी लोड नहीं है। ऐसे में जहानाबाद जाकर क्या करेगा। आप फतेहपुर में हैं। अच्छा होगा कि मिर्ची की रकम लेकर नादिर भाई को दे देना। बकौल कारोबारी, जब ट्रांसपोर्टर, ट्रक चालक के पास गए, तो उसने महज दो लाख रुपये दिए। इस रकम को देखकर उनका माथा ठनका और वह चालक और खलासी को साथ लेकर चले आए। नादिर के मुताबिक चालक के छोटे भाई ने 100 नंबर पर भाई के किडनैप करने की झूठी कहानी गढ़ दी। जिसके बाद पुलिस उनके यहां से चालक और परिचालक को ले गई। एसओ अनिल राय ने बताया कि चालक और खलासी के खिलाफ गबन की एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें