फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक में अश्लील फोटो डालने वाले को दबोचा

Sat, 18 Mar 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
 कई लड़कियों की फोटो को अश्लील बनाने के बाद फेसबुक पर अपलोड करने के आरोपी को अंडर ट्रेनी सीओ ने पीछा कर दबोच लिया। आरोपी का एक साथी भाग निकला। हालांकि सीओ भी धरपकड़ के दौरान चुटहिल हो गए। पिस्टल तानने के बाद आरोपी पकड़ में आ सका।
विज्ञापन



शहर के एक मोहल्ले की युवती के पिता के आरोप पर पुलिस ने जैद खान निवासी सादीपुर और फरहीन उर्फ राजा के खिलाफ आईटीएक्ट में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की थी। राजा को मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है। लिखापढ़ी में उसका पता अज्ञात दर्ज है। पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी रिपोर्ट में मिला था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फर्जी फे सबुक आईडी बनाकर आरोपी ने उसे जोड़ा था। उसकी फोटो से चेहरा काटकर दूसरी अश्लील तस्वीरों के साथ जोड़ने के बाद फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम कर देने की धमकी दी थी। मामले की जांच करने के लिए प्रशिक्षु सीओ संदीप वर्मा ने शुक्रवार को कॉल की। आरोपी ने सीओ समेत पूरे महकमे को धमकी दी कि उसे डीजीपी तक गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। पुलिस ने उसके ही फेसबुक पर दूसरी लड़कियां दोस्त के सहारे उस तक पहुंची। एक लड़की से पुलिस ने आरोपी को मिलने के लिए कॉल कराई। इसी चक्कर में आरोपी फंस गया। सीओ फोर्स के साथ पकड़ने पहुंचे। वहां पुलिस की गाड़ी देखकर कार में सवार आरोपी साथी संग भाग निकला। काफी पीछा करने के बाद आरोपी पकड़ा जा सका। सीओ ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में वह भी चुटहिल हो गए। उससे पूछताछ बाकी है। आरोपी मुंबई का बताया जा रहा है। अभी उसके नाम की तस्दीक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें