फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध बेकाबू, लूट, चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत

Fri, 13 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। शहर के राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार की दोपहर घर में घुसकर चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस मामले की पड़ताल के बाद घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। असोथर में बुधवार की रात चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर घटनाओं को अंजाम दिया।

पीड़ितों ने थाने में घटनाओं की तहरीर दी है। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज से राजस्थान से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया।

राजेंद्र नगर निवासी अनुपमा मिश्रा पत्नी संदीप मिश्रा ऊर्फ पंकज दोपहर करीब एक बजे अपने कमरे में पहुंची। उन्होंने अलमारी व लॉकर खुली देखा।

अलमारी में चाबी भी लगी थी। पास ही बेड पर जेवरातों के खाली पड़े डिब्बे देख महिला के होश उड़ गये। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई।

अनुपमा ने बताया कि पति सुबह नौकरी पर चले गये। दोपहर नौकरानी रेखा काम करने आई थी। उसके जाने के बाद हॉकर रुपये लेने आया था।

उसने अलमारी खोलकर हॉकर को रुपये दिये थे। इसके बाद घर के पीछे आंगन में कपड़े धोने चली गई थी। काम निपटाने के बाद कमरे पहुंची तो उसको घटना की जानकारी हुई।

मुख्य गेट भी खुला था। लॉकर में दो सोने के हार, छह अंगूठियां, दो सोने की चेन, दो सोने की चूड़ियां, एक-एक जोड़ी कान के झाला और टप्स और 13 हजार रुपये नकदी रही है। नकदी और सोने के जेवरात ही चोर ने पार किये हैं। बाकी चांदी की पायल डिब्बे में ही छोड़ गया है।
विज्ञापन



मामले की सूचना पर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के बाद दरोगा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। महिला की मौजूदगी में चोरी किये जाने की बात कम समझ आ रही है। छानबीन की जा रही है।
इसी तरह बिंदकी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के सामने पुत्ती सिंह और विजय शंकर निषाद की परचून और चाय पानी की दुकान है। दुकानदारों को गुुरुवार सुबह इलाकाई लोगों ने दुकानों के ताले टूटे देखकर खबर दी। पुत्ती सिंह ने बताया कि उसकी दुकान से गैस सिलेंडर, सारा परचून का सामान और ढाई हजार रुपये नकदी चोरी की गई है। वहीं विजय शंकर ने बताया कि पांच सौ रुपये की नकदी और दुकान का सारा माल चोर समेट ले गये हैं।

रोडवेज में युवक जहरखुरानी का शिकार
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रैपुरवा निवासी अमित यादव पुत्र रामरूप यादव राजस्थान में नौकरी करता है। बुधवार की रात वह रोडवेज बस से बिंदकी आ रहा था। तभी उसे जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना निशाना बना लिया और उसे कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके पास से 17 हजार रुपये नगद, 7 हजार रुपये कीमत के मोबाइल, कपडे़ आदि लगभग 30 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। देर रात अर्ध बेहोशी की हालत में नई कालोनी में रह रहे अपने भाई अंशू यादव के पास पहुंचा, तभी उसने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया है।

इंसेट
घर के सामने से कार ले गए
खागा। नगर के नौबस्ता रोड मोहल्ले में बुधवार की रात वाहन चोरों ने एक व्यापारी की घर के सामने खड़ी टवेरा पार कर दी। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला निवासी पेट्रोलपंप मालिक अश्वनी कुमार सिंह चौहान की टवेरा कार पहले के ही तरह दरवाजे के सामने खड़ी थी। रात को चोर टवेरा उड़ा ले गए। सुबह व्यापारी जब घर के बाहर आया तो टवेरा गायब थी। तलाश के बाद जब नहीं मिली तो कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी कोतवाली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें