फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के पति की करंट से मौत

Wed, 25 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत पोल में करंट उतरने से मीरखपुर नई बस्ती में सभासद पति की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।  करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद जेई व लाइन मैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


मीरखपुर नई बस्ती निवासी एवं मीखपुर पश्चिम वार्ड से सभासद अनुराधा के पति राकेश सोनकर (35) मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में स्थित पोल में करंट आने से वह उससे चिपक गए।

काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन खोजते हुए पोल की ओर गए तो वह नीचे गिरे पड़े थए। आनन-फानन में राकेश को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


तब तक अस्पताल में परिजनों के साथ ही तमाम समर्थक भी जुट गए। लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने की कोशिश की तो गुस्साए लोगों ने रोक दिया।

उनका कहना था कि पोल में करंट उतरने के बारे में पहले भी जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि जब तक विद्युत विभाग के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी, शव नहीं उठने देंगे।

मौके पर पहुंचे कोतवाल केके यादव ने मृतक के भाई प्रमोद से तहरीर लेकर लाइनमैन सुरेश और जेई केके भार्गव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तब जाकर लोग शांत हुए और शव उठने दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें