फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से कमाकर लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार, गायब हुए बैग में रखे 40 हजार रुपए

Mon, 08 Jul 2019 05:51 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हरियाणा से कमाकर लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को लूट का एक मामला सामने आया है। यहां हरियाणा से कमाकर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। जहरखुरानी का शिकार एक युवक थरियांव थाने के बहिलापुर के पास सुबह हाईवे पर अचेत मिला। युवक का सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में होश आने पर युवक की पहचान फतेहपुर के गाजीपुर थाने के पैनकला निवासी रामश्री का बेटा अभिमन्यु (30) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार युवक सात माह पहले हरियाणा नौकरी करने गया था। रविवार को ट्रेन से फतेहपुर अपने घर लौट रहा था।

ट्रेन से फतेहपुर उतरने के बाद उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ याद नहीं है। युवक ने जानकारी दी कि उसके बैग में रखे 40000 रुपए गायब हैं। जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें