फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से नहर में कार गिरी, सिपाही की मौत

Sun, 06 May 2018 10:59 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। ललौली से घर लौट रहे सिपाही की कार में रविवार रात आठ बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। सिपाही ने कार के अंदर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को बाहर निकाला। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है।  
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील के पीछे रहने वाले रिटायर्ड कानूनगो शिवनारायण अवस्थी का इकलौता बेटा अमित अवस्थी (29) अकबरपुर के माती पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात था। परिवार के किसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले घर आया था। किसी काम से ललौली गया था। जाफरगंज थाने के रावतपुर नहर पुलिया के पास किसी वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। कार नहर में जा समाई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से कार को बाहर निकलवाया। हालत नाजुक देखकर उसे बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि उसकी पांच साल पहले हमीरपुर के राठ की सोनम अवस्थी से शादी हुई थी। चार साल की बेटी पीहू है। वह दो बहनों कविता, कंचन के बीच इकलौता भाई था। सूचना पर सीओ अभिषेक तिवारी समेत पुलिस फोर्स सीएचसी पहुंचा। थानेदार गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि कार में दम घुटने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन



खेत में आग से मचा हड़कंप  
खागा। संवत के तलवाहार गांव में रविवार रात अचानक खेत में आग लग गई। उसमें फसल कट चुकी थी। कुछ ही देर में आग फैली तो ग्रामीणों ने आग बुझाई। इलाकाई लोगों ने बताया कि बीस से 25 बीघा फसल को अग्रिकांड में जलने से बचा लिया गया। यदि यही हवा पूर्वी होती तो बचाना मुश्किल हो जाता। घटना किसी ने शरारत में की है।   ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें