अमर उजाला ब्यूरो
जाफरगंज। कार सवार कारोबारियों से लूटपाट करने के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बदमाश कारोबारियों को मारपीट और लहूलुहान करने के बाद लाखों के जेवरात और नकदी लूटपाट करके फरार हो गए थे।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सतीश चंद्र ओमर उर्फ मुन्नी ओमर, आशू सोनी, अशोक गुप्ता 23 सितंबर को मांझेपुर बाजार करके लौट रहे थे। व्यापारी सराफ और कपड़ा कारोबारी थे। बदमाशों ने इटरा गांव के मोड़ पर कार सवारों को ओवरटेक कर रोक लिया था।
कार का शीशा तोड़कर चालक आशू की पिटाई की थी। विरोध करने पर सतीश का सिर में कट्टे की बट से हमला किया था। सतीश के पास भाई संदीप की दुकान की ज्वैलरी भी रही है। करीब दस लाख का नकदी, जेवरात सभी व्यापारियों से लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों के गैरजनपद पुलिस के हाथ लगे हैं। थाना प्रभारी एके गौतम ने बताया कि कुछ लोग पकड़े गए हैं। उनकी छानबीन की जा रही है।
--------------