फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई को बडे़ ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 12 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
थाने में बेटों की मां सावित्री सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन बिक्री की रकम का हिस्सा मांगने पर बड़े ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अधीनस्थों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



औंग थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव निवासी शिवशरण सिंह गौतम उर्फ बाबू सिंह के तीन बेटे वीरेंद्र सिंह उर्फ बड़कवा, दूसरे नंबर का सुरेंद्र सिंह और सबसे छोटा राजेंद्र सिंह उर्फ ज्ञान बउवा (24) थे। मां सावित्री देवी ने बताया कि करीब तीन माह पहले पति शिवशरण ने तीन बीघा जमीन साठ लाख में बेची थी। जमीन बिक्री के बाद शिवशरण ने खुद के और सावित्री देवी के संयुक्त खाते में रकम जमा कराई थी। उसी रकम से नए मकान का निर्माण करा रहे थे। बताया कि राजेंद्र बुधवार दोपहर करीब एक बजे नशे में घर पहुंचा। वह उससे रुपयों की मांग करने लगा। बताया जाता है कि दोनों के बीच विवाद पर सुरेंद्र भी पहुंच गया।


तभी राजेंद्र छत पर चढ़ गया। उसने सुरेंद्र पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर सबसे बड़ा भाई वीरेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गया। उसके आने पर राजेंद्र घर से कूदकर भागा। इस पर वीरेंद्र भी कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे दौड़ा और गांव के रमेश दुबे के दरवाजे पर राजेंद्र के गिर पड़ने पर कुल्हाड़ियों से राजेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वीरेंद्र भाग निकला। ग्रामीणों ने सूचना यूपी 100 नंबर को दी। एसओ संजय यादव मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी बलिकरन सिंह यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। एसओ संजय यादव ने बताया कि सावित्री देवी की तहरीर पर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें