फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप व किराने की दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज/प्रेमनगर। पुलिस के दावों को धता बताते हुए गुरुवार की रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल कर दिया। एक जगह दीवार में नकब लगाई तो दूसरी जगह शटर तोड़कर माल समेट ले गए। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर दुकानदारों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रात्रि गश्त में पुलिस आराम फरमाती है, नतीजतन चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मथैयापुर गांव निवासी राधेमोहन के बेटे सुभाग्यान की कस्बे में मोबाइल शॉप है। पीड़ित ने बताया कि उसे शुक्रवार को माल खरीदने कानपुर जाना था। इसी वजह से दुकान में रात को नकदी छोड़कर चला गया था। सुबह दुकान खोली तो होश फाख्ता हो गए। किनारे की दीवार में सेंध लगी थी और कुछ सामान बिखरा

पड़ा था। इससे चोरी होने का पता चला। चोर काउंटर का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये, 40 एंड्रायड मोबाइल, दस छोटे मोबाइल फोन, ईयर फोन, बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए हैं। करीब तीन से चार लाख का माल चोरी हुआ है। थानेदार पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सराय इदरीशपुर गांव के मजरे बिसुई निवासी राजेंद्र सिंह की अल्लीपुर बहेरा चौकी चौराहे पर किराने
विज्ञापन


की दुकान है। उन्होंने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा था। शटर के एक ओर की दीवार तोड़ दी गई थी। शटर उठाने पर भीतर सामान बिखरा दिखा। दुकान के गोल्लक का ताला तोड़कर चोर तीन हजार रुपये, करीब 50 हजार रुपये कीमत का समान चुरा ले गए। कुछ दिनों पहले थाना क्षेत्र के बबलू की मोबाइल की दुकान में चोरी, किसान बुद्दा मौर्या से बीस हजार की लूट की घटनाएं सामने आई हैं। सुल्तानपुर घोष थानेदार निशिकांत प्रधान ने बताया कि चोरी का प्रयास होने की सूचना आई है। मौके पर फोर्स को छानबीन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें