फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने को पुलिस को सहयोग दें

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के चादिया घाट पर पुलिस पब्लिक में तालमेल बढ़ाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। एसपी सूरम सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपराध को रोकने के लिए सहयोग देना चाहिए। समाज में अपराध की रोकथाम के लिए आम नागरिक का योगदान जरूरी है। लोग क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में युवाओं में नशे की लत, अपराध पर अंकुश लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करना, सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती रैली करने, रात को कस्बे सहित मार्ग पर नाके बढ़ाने, क्षेत्र में संदिग्ध लोगों पर पहचान करना सहित अन्य मुद्दों पर लोगों ने विचार रखे। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत लग रही है। पुलिस इस धंधे में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ करवाई करे। रात को पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि अपराधिक किस्म के लोग पर अंकुश लग सके। इस अवसर पर कुलदीप कौर, दीपेश सिंह, सुरेश गुप्ता, कर्ण सिंह, सरपंच जगदीश शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें