फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की गर्भवती थी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ला में सेवानिवृत्त फौजी की बेटी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो माह की गर्भ होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस के जांच की सूई अब ऑनर किलिंग की ओर भी घूम रही है।

अशोक नगर मोहल्ला निवासी पूर्व फौजी की बेटी स्नातक की छात्रा थी। उसका शनिवार को घर के अंदर फंदे में शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहले गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके दो माह की गर्भवती होने का मामला उजागर हुआ है। गर्भ की पुष्टि सीनियर डाक्टर की राय के बाद की गई है। स्थिति स्पष्ट न होने पर पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने जिला अस्पताल के सीनियर डाक्टर राजीव तिवारी को अपनी राय देने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को मां के बार-बार बयान बदलने से भी दाल में काला नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि छात्रा की मां को हत्या के बारे में पूरी जानकारी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि वह तहरीर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अपने स्तर से भी कुछ छानबीन की है।


वारंटी गिरफ्तार
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने शहर के कटरा अब्दुलगनी निवासी वारंटी मानू (32) को जेल भेजा है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वारंटी कोर्ट में विचाराधीन एक मुकदमे में हाजिर नहीं हो रहा था, जिससे उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी था। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें