फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों समेत चार ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असोथर (फ्रतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और लूटपाट का आरोप लगाया है। आरोपियों में दो आपस में भाई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

थाना क्षेत्र के एक 35 वर्षीय महिला के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि वह शनिवार रात करीब आठ बजे खेत से वापस लौट रही थी। तभी गांव के दो सगे भाई अपने दो अन्य साथियों संग मिले। आरोपियों ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ पैर बांध दिए। बारी-बारी से भाइयों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ के बाकी लोग रखवाली को खड़े रहे। दुष्कर्म के बाद तोड़िया, मंगलसूत्र, बेसर, कील लूट लिए। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चीख पुकार पर गांव के दो तीन युवक मौके पर आए। उन लोगों ने हाथ पैर खोलकर मुक्त कराया। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

-आरोपियों में दो सगे भाई, महिला ने लूट का भी आरोप लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें