फतेहपुर। स्कूल वैन चालक ने नौ साल की छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की। इलाकाई लोगों के मौके पर पहुंच जाने से आरोपी भाग निकला। बच्ची ने घर में आपबीती बताई। परिजन स्कूल प्रशासन से मिले। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
मामला सदर कोतवाली के बाकरगंज चौकी क्षेत्र का है। बच्ची इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोपी चालक भी इसी इलाके का रहने वाला है। वैन चालक 29 नवंबर की शाम छुट्टी के बाद सारे बच्चों को छोड़ चुका था। वैन में अकेली बच्ची रह गई थी। लखनऊ बाईपास चौराहे पर टाटा मोटर्स के पीछे वैन समेत पहुंच गया। वैन के अंदर
बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची का शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी वैन से बच्ची को उतारकर भाग निकला। इलाकाई लोगों ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया। दहशत में आई बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने छानबीन के
दौरान इलाके के आरोपी को रविवार को पकड़ा। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पीड़िता को बुलाया। वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला कांस्टेबल ने बच्ची से पूछताछ की। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
स्कूल वैन चालक ने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की
इलाकाई लोगों के पहुंचने पर आरोपी भागा, पुलिस आरोपी को दबोचकर पूछताछ में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो