अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर । हैवतपुर गांव में एक महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। पति कुछ देर पहले ही कोटे की दुकान से इसे लाया था। महिला को सदर अस्पताल में फर्स्ट एड के बाद कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी हीरालाल का विवाह पांच साल पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के परमेश्वर की बेटी शांति (25) से हुआ था। हीरालाल परिवार से अलग रहता है। सोमवार की दोपहर हीरालाल गांव के कोटे से केरोसिन लेकर घर आया।
उसके बाद दोनों के बीच तू-तू मै-मै शुरू हो गई। सास दुलारी ने बताया कि शोर सुनने के बाद वह बेटे के घर की ओर गई तो बहू का शोर सुनाई दिया। मौके पर जाकर देखा तो बहू पूरी तरह से जली थी। बेटा उसे बचाने में लगा था। बचाने में बेटा भी झुलस गया है।
युवती ने खुद को लगाई आग
नाजुक हालत में सदर अस्पताल से हैलट रेफर