फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका के लिए उठा , हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जाफरगंज पुलिस की हीलाहवाली के चलते एक हाईस्कूल की छात्रा को शोहदों के दुस्साहस का शिकार होने पड़ा। आरोपियों ने घर में घुसकर न केवल छेड़खानी की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले। ग्रामीणों के दौड़ने पर आरोपी धमके देते हुए भाग निकले। दरअसल कुछ दिन पहले किशोरी ने शोहदों की शिकायत थाने में कर दी थी। पुलिस के कार्रवाई न करने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ित छात्रा गुरुवार को एसपी से मिली। उसने रोते हुए बताया कि मां और पिता लुधियाना में रहते हैं। गांव में दादी के साथ रहती है। कस्बे के एक इंटर कालेज की छात्रा है। उसे स्कूल आते जाते गांव के दो युवक अक्सर तंग करते थे। उसका एक आरोपी ने 24 अगस्त को हाथ पकड़ लिया था। हद पार करने पर शोहदों के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव आई। पूछताछ के बाद लौट गई।


जिसके बाद दोनों आरोपियों ने रात को घर में हमला कर दिया। घर में घुसकर उसे पकड़ लिया। एक ने अश्लील हरकतें की और कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गए। वह थाने इसकी शिकायत करने गई थी, लेकिन अनसुनी होने पर अब एसपी के पास गुहार लगाने आई है। दूसरी ओर थानेदार चिरंजीव मोहन का कहना है कि आरोपियों ने किसी बात को लेकर लड़की की दादी से झगड़ा किया था। लड़की के आरोप की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस की अनदेखी से शोहदों के हौसले बुलंद
पुलिस से शिकायत पर शोहदों ने घर में घुसकर की छेड़खानी, कपड़े फाड़े
ग्रामीणों के दौड़ने पर आरोपी धमके देते हुए भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो

करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत
पंखे के कटे पड़े तार पर पड़ पैर पड़ने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। घरेलू करंट की चपेट में आने से बुधवार रात एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रामआसरे का बेटा राकेश कुमार (35) गुजरात में मजदूरी करता था। त्योहार पर घर आया था। परिजनों ने बताया कि फर्राटा पंखे के पास सो रहा था। पंखे का तार चारपाई के पास से गुजरा था। नींद में रात को उठने के बाद शौचालय जाने लगा। तभी तार कटा होने से करंट की चपेट में आ गया। घटना देखकर परिजनों की नींद खुली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस घर चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने का पैर में निशान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें