फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की फीस के रुपयों से भरा पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने आई छात्रा का गुरुवार दोपहर नकदी से भरा बैग छीनकर आरोपी फरार हो गया। घटना से छात्र का हाल बेहाल हो गया। उसे रोता-बिलखता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के नासिरपीर मोहल्ला निवासी महेश शुक्ला की बेटी नम्रता शुक्ला शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने जिला अस्पताल आई थी। ओपीडी में डाक्टर से मिलने के लिए लाइन में खड़ी थी। तभी जींस की पॉकेट से किसी ने पर्स उड़ा दिया। पर्स निकालते वक्त वह जान गई। उसने आरोपी का हाथ पकड़

लिया। पाकेटमार हाथ छुड़ाकर नीचे की ओर भाग निकला। छात्रा ने शोर मचाते हुए गेट तक पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। छात्रा ने बताया कि पर्स में फीस के करीब पांच हजार रुपये थे। जरूरी कागजात भी थे। मेडिकल बनवाने के बाद उसे फीस जमा करनी थी। छात्रा को बिलखता देखकर लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। आबूनगर पुलिस चौकी से एसआई अखिलेश कुमार फोर्स के साथ जांच करने पहुंचे। एसआई ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज छात्रा को दिखाकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
28- रोती छात्रा नम्रता से पूछताछ करती पुलिस

छात्रा का फीस से भरा पर्स लूटा
- जिला अस्पताल में वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें