फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर शुक्रवार को झाड़ियों के पीछे एक महिला का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला की हत्या कर शव छिपाए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

हाईवे के मझिलगांव चौकी क्षेत्र में एक ढाबे के पास 35 वर्षीय महिला का मिला है। महिला हरे रंग की साड़ी, काले रंग का ब्लाउज पहने है। उसे इलाकाई लोगों ने पहचानने से इंकार कर दिया। उसके पैर में चोट लगी थी। पैर में पट्टी बंधी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जाहिर की गई किसी वाहन चालक की भी यह हरकत हो सकती है। हत्या दुष्कर्म के बाद या दुष्कर्म के विरोध में भी की जा सकती है। कोतवाल एके राय ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए फोटो गैरजनपदों की पुलिस व सभी थानों में भेजी गई है। शिनाख्त के लिए दो दिन तक शव को रोका जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव
हत्या व दुष्कर्म की जाहिर की जा रही आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें