फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टरों की आमद से छिनेगी कई की थानेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे समेत कई मलाईदार थानों में मौज काट रहे थानेदारों की जल्द ही कुर्सी हिल सकती है। चुनावी सीजन में बाहर से आने वाले इंस्पेक्टरों की कार्यशैली विभाग में तेज तर्रार मानी जाती है। ऐसे माहौल में उनकी आमद के बाद कई थानेदारों की कुर्सी खतरे में है।
विज्ञापन


जिले से आठ इंस्पेक्टरों का गैरजनपदों में तबादला हुआ है। उनकी जल्द ही रवानगी की तारीख तय की जा सकती है। प्रयागराज और प्रतापगढ़ से आने वाले इंस्पेक्टरों की आमद भी होना तय है। महकमे में आने वाले इंस्पेक्टरों की चर्चा तेजी से होने लगी है। प्रयागराज से आने वाले इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह को रेटिंग में नंबर वन माना जा रहा है।

इंस्पेक्टर निशिकांत प्रधान और वीरेंद्र सिंह यादव की पुलिसिंग का तरीका ठीकठाक बताया जा रहा है। प्रतापगढ़ से आने वाले इंस्पेक्टर महामाया प्रसाद सिंह को लिखापढ़ी के मामले में काफी मजबूत माना जाता है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मृंत्युंजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार शर्मा, अवधेश कुमार मिश्रा की अपराध और अपराधियों पर बेहतरीन पकड़ होने की चर्चा है। वहीं जिले में हाईवे समेत कई थानों में तैनात थानेदार के पास तमंचा, शराब भट्ठी की धरपकड़ गुडवर्क में हैं। इन हालातों में इंस्पेक्टरों की आमद से थानेदारों में फेरबदल का चाबुक चल सकता है।
विज्ञापन



हाईवे के थानों में तैनाती के बाद गुडवर्क में हुए ढेर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें