फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शादी वाले घर से चोर लाखों की नकदी और जेवर उठा ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर के सुरहीबाग निवासी रामप्रसाद लोधी किसान हैं। वे परिवार के साथ रात में बरामदे में सो रहे थे। बेटी आशा की शादी फरवरी में होनी है। ये लोग लोग सुबह उठे तो कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी का लॉकर भी टूटा था।
विज्ञापन


पत्नी, बहुओं के अलावा बेटी की शादी के लिए खरीदे जेवरात भी गायब थे। अलमारी में रखे साठ हजार रुपये भी नहीं थे। चोर जेवरात नकदी समेत तीन लाख का माल ले गए हैं। उन्हाेंने बताया कि चोर घर में पीछे की दीवार के रास्ते घुसे थे। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

11-टूटा पड़ा अलमारी का लॉकर।
किसान के घर लाखों की चोरी
फरवरी में होने है बेटी की शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें