फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। मां की डांट से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाने वाली पूनम (15) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल से शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पूनम ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी स्वर्गीय भूरा रैदास की बेटी थी। उसका किसी बात को लेकर शुक्रवार को मां श्रीदेवी से विवाद हो गया था। इसके बाद कमरे में केरोसिन डालकर किशोरी ने आग लगा ली थी। किसी

तरह से बचाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने कानपुर ले जाने की सलाह दी थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण कानपुर जाने से मना किया था। इलाज के
विज्ञापन


दौरान उसकी रात लगभग तीन बजे उसकी सांसें थम गईं। डाक्टरों के मृत घोषित किए जाने पर शव लेकर गांव चले गए। पूनम बहन भाइयों में दूसरे नंबर की थी। उससे बड़ी बहन लक्ष्मी देवी, छोटी कोमल, भाई अंकित और रोहित हैं। पिता की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
17- घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन व ग्रामीण
आग से झुलसी किशोरी की मौत
- शुक्रवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर उठाया था कदम, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान थमीं सांसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें