अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नलकूप के बिजली कनेक्शन की चेकिंग करने गए जेई से शनिवार को एक ग्रामीण ने अभद्रता कर दौड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ बिजली चोरी और हमलावर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हुसैनगंज उपकेंद्र के राजेश गुप्ता विभागीय कर्मचारियों के साथ पहनीछीटू गांव पहुंचे थे। जेई ने बताया कि रमेश, शिवशंकर, गया प्रसाद, सुभाष के नलकूप कनेक्शन कटिया से चल रहे थे। उन्होंने चारों के कनेक्शन काट दिए।
इसी दौरान सुभाष का बेटा धीरज आ गया। उसने कनेक्शन काटने पर एतराज जताया और गाली देने लगा। इसके बाद हमला करने के लिए दौड़ा लिया। उन लोगों भागकर किसी तरह से जान बचाई। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जेई को खेतों में दौड़ाया
नलकूप के कनेक्शन की जांच करने गए थे
पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज