जाफरगंज (फतेहपुर)। जंगल गई निशक्त युवती से शनिवार देर शाम हत्या के मामले में नामजद एक आरोपी ने तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया। बाद में उलाहना देने पहुंचे भाई पर आरोपी के भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जाफरगंज पुलिस ने दुष्कर्म, जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को जंगल में शाम करीब छह बजे गांव के छानू शुक्ला ने पकड़ लिया। तमंचा सटाकर अरहर के खेत में अगवा कर ले गया। वहीं दुष्कर्म कर डाला। चीख पुकार सुनकर जंगल से वापस जा रहा युवती का भाई पहुंच गया। बहन को अस्त-व्यस्त हालत में देखकर आरोपी का विरोध
किया। आरोपी मौके से हाथापाई कर भाग निकला। भाई अपनी बहन को लेकर घर पहुंचा। परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोपी का बड़ा भाई रेनू प्रसाद शुक्ला कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर निकला। उसने अपशब्द बोलना शुरू किया। नोकझोंक के दौरान पीड़िता के भाई पर रेनू ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिवार के लोग
भागकर थाने पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंची। पुलिस को आरोपी नहीं मिला। दुष्कर्म का आरोपी शादीशुदा है। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया कि आरोपी छानू हत्या के कई साल पुराने मामले में भी आरोपी रहा है। उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई हो चुकी है। दोनों पक्ष एक बिरादरी के हैं। उनके बीच पुरानी रंजिश भी होने की संभावना है। आरोपियों भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
निशक्त युवती से दुष्कर्म, भाई को कुल्हाड़ी मारी
तमंचा सटाकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो