फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने पिकअप में लदा 65 बोरी गेहूं पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद(फतेहपुर)। प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने रविवार को अचानक मंडी समिति में छापा मारा। बिक्री के लिए पिकअप में रखा जा रहा 65 बोरी गेहूं पकड़ा। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस ने विपणन सहायक समेत दो को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने रविवार सुबह मंडी समिति में छापा मारा। यहां पर एक पिकअप गेहूं की 65 बोरी लदी खड़ी थी। पल्लेदार बोरियां ठीक कर रहा था। मौके पर मौजूद विपणन सहायक प्रकाश सोनकर पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं दे पाए। गोलमोल जवाब से असंतुष्ट राज्यमंत्री ने मौके पर पुलिस बुला ली और गेहूं लदी पिकअप

समेत पल्लेदार और विपणन सहायक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। गोदाम प्रभारी गिरिजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार घंटे बाद विपणन सहायक और पल्लेदार अशोक कुमार के खिलाफ धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह आरोप है कि कोटेदारों से कटौती कर इकठ्ठा हुए गेहूं को यह बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-34-पिकअप में लदा गेहूं
विपणन सहायक समेत दो हिरासत में
- राज्यमंत्री ने पिकअप में लदा 65 बोरी गेहूं पकड़ा
- विपणन निरीक्षक की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें