फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े नगदी-जेवरात ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। शहर की कांशीराम कालोनी में रविवार की दोपहर चोर एक मकान के पीछे की कुंडी खोलकर नगदी व जेवर समेत हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 77/910 निवासी संजीव सैनी पुत्र सोनेलाल परिवार समेत रहते हैं। संजीव सैनी ने बताया कि वह नगरपालिका रोड स्थित अपनी दुकान पर था। दोपहर को उसकी पत्नी रूपा मकान की कुंडी बंद कर उसे खाना देने आई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस घर पहुंची, तो मकान के पीछे का गेट खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो कमरे में सभी सामान बिखरा पड़ा था और सेफ खुली पड़ी थी। संजीव ने बताया कि चोर सेफ में रखी 65 हजार रुपये की नगदी के अलावा झुमकी, जंजीर, अंगूठी, तोड़िया, पायल आदि सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कालोनी में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।


दिनदहाड़े नगदी-जेवर ले उड़े चोर
क्रासर----
कांशीराम कालोनी में हुई वारदात रविवार क दोपहर हुई वारदात
फोटो 30 सीएचबीपी 57 कांशीराम कालोनी में चोरी की घटना के बाद खुली पड़ी सेफ दिखाता संजीव सैनी।
फोटो 30सीएचबीपी 58 घटना की जानकारी लेते कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें