फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठित टीमों के बीच घमासान में मुच्छू भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भूमाफियाओं के हाथों रामनारायण यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस टीमों के बीच खुद के नंबर पाने की होड़ में घमासान मचा है। जिसका फायदा आरोपी उठा रहे हैं। जमीनों का मास्टर माइंड मुद्दस्क हुसैन उर्फ मुच्छू करीब आने के बाद पुलिस के हाथ से फिसल गया।
विज्ञापन


नई बस्ती के रामनारायण यादव की हत्या के रविवार से एक हफ्ता पूरा हो गया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जिसमें एक आरोपी शमीम की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े हो चुके हैं। ताबड़तोड़ छापेमारी के बावजूद सारे मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कुछ टीमों ने सेटिंग के तहत मुद्दस्क हुसैन उर्फ मुच्छू को बुलाकर गिरफ्तारी दिखाने प्लान बनाया। महकमे में चर्चा है कि हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में लगी टीमें खुद का गुडवर्क साबित करने के चक्कर में एक दूसरे की टांग खींच रही हैं। इसी खींचतान के चक्कर में मुच्छू हाथ से फिसल गया। उसकी कानपुर के बाद इलाहाबाद लोकेशन भी रही थी। जिससे कयास लगाए गए कि हत्यारोपी कानपुर से फतेहपुर आने की जगह खतरा महसूस होने पर सीधे इलाहाबाद निकल गया। इस मामले में लगातार पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस के हाथ से जब डंडे के सहारे चलने वाला मुच्छू निकल गया है तो बाकी सफारी सवारों को कैसे पकड़ेगी। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि टीमे गिरफ्तारी को रवाना हैं। वह तेजी से तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें