फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से टकराई बाइक, एक की मौत

Sun, 08 Apr 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के रायपुर गंधी तालाब  के पास रविवार देर शाम आमने-सामने बाइक टकरा गईं। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


रायपुर निवासी इफ्तियार खां (35) रविवार शाम को गांव से बाइक लेकर राजापुर की ओर जा रहा था। उधर, इसी गांव का निवासी राकेश कुमार (32) राजापुर से गांव की ओर लौट रहा था। गांव के गंधी तालाब मोड़ के पास दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। दोनों घायल होकर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को राजापुर अस्पताल लाया गया। जहां इफ्तियार खां की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने शव का पंचनामा कराया।

इफ्तियार पेशे से ट्रक चालक था। उसकी पत्नी रेहाना ने बताया कि उसके एक पुत्र गुफरान है। शाम को पति ड्यूटी पर ही राजापुर जा रहे थे। वहां से ट्रक लेकर आगे जाना था। इफ्तियार तीन भाइयों व एक बहन में छोटा था। इस घटना के बाद मां बिब्बन का रो -रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें