बहुआ(फतेहपुर)। ललौली पुलिस ने हमीरपुर जिले से चोरी बोलेरो शनिवार रात बरामद की है। पुलिस के हत्थे एक आरोपी चढ़ा है। फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया।
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र से पिछले माह एक बोलेरो चोरी हुई थी। पुलिस ने बंधवा तिराहे के पास शनिवार रात बोलेरो को बरामद किया। वाहन चालक वाहिद अहमद बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव का रहने वाला निकला। पुलिस ने गाड़ी की नंबर प्लेट को ट्रेस किया। नंबर किसी दूसरे वाहन का निकला। एसओ
राजेश मौर्या ने बताया कि नंबर फर्जी पाए जाने पर बोलेरो की चेचिस नंबर से छानबीन चालू की गई। इससे हमीरपुर से चोरी होने का पता लगा। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। उसने बताया कि कानपुर गल्ला मंडी के रहने वाले विनोद के साथ इसे चुराकर लाया है। आरोपी पहले भी बांदा, हमीरपुर, कानपुर से वाहन चोरी कर चुके हैं। सस्ते दामों में वाहनों को दूसरे जिलों में बेच देते हैं। जो वाहन नहीं बिकते उन्हें कानपुर में कबाड़ में कटवा देते हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी वाहिद को जेल भेजा गया है।
फोटो संख्या एवं परिचय
15- गिरफ्त में आरोपी
हमीरपुर से चोरी बोलेरो पकड़ी
- एक आरोपी को दबोचा, दूसरा कानपुर का फरार
अमर उजाला ब्यूरो