खजुहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में चोर शनिवार रात एक देसी शराब ठेके की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के शराब और सामान चुरा ले गए। सेल्समैन के आने पर सुबह घटना की जानकारी हुई।
खजुहा कस्बा निवासी एसपी यादव की घेरवा नरैचा गांव में देसी शराब ठेका है। ठेका का सेल्समैन बिपिन सिंह रात को दुकान का ताला बंद कर घर हूसेपुर गांव चला गया था। वह रविवार दोपहर को दुकान खोलने पहुंचा। तब
उसने दुकान के दोनों ताले टूटे देखे। अंदर कुछ माल बिखरा पड़ा था। चोर 22 पेटी शराब, चार कुर्सी, सोलर पैनल, पंखा चुरा ले गए। अनुज्ञापी ने बताया कि करीब 75 हजार रुपए कीमत की शराब चोरी हुई है। बाकी पांच हजार का सामान चोरी हुआ है। चोरों ने पहले पीछे दुकान की लोहे की चादर काटने की कोशिश की है। काटने में असफल होने पर ताला तोड़ डाला है। चौकी इंचार्ज रामू यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
16- देसी ठेके में बिखरा पड़ा सामान
ताला तोड़कर शराब ठेके मेें चोरी
- करीब अस्सी हजार का माल चोरी कर ले गए
अमर उजाला ब्यूरो