फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में युवक को पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के शांतिनगर इलाके में चोरी के शक में एक परिवार के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। उसे पीटकर बेहाल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


बताते हैं कि इसके बाद पुलिस ने उसे अर्धविक्षिप्त बता आरोपियों के ही हवाले कर दिया। हालत बिगड़ी देखकर उसे आरोपियों ने एक जगह लिटाया और उस पर कंबल ओढ़ाकर चले गए। एक समाजसेवी पीरनपुर निवासी धीरज वाल्मीकि ने युवक को कराहता देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक को सफाई कर्मियों की

मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसके कपड़े गंदे हो गए थे। वह भी बदलवाए गए। इलाकाई लोगों के मुताबिक शांतिनगर के एक परिवार में शादी समारोह था। परिवार गुरुवार को लौटा तो अर्द्घविक्षप्ति को घर में घुसते देखा और चोरी की आशंका पर पिटाई कर दी थी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यूपी 100 घायल को लाई थी। बाद में उसे पीटने वाले इलाज कराने की बात कहकर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के शक में युवक को पीटा, हालत गंभीर
- पुलिस ने इलाज की बजाय आरोपियों को ही सौंप दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें