उन्नाव। शहर के पीडी नगर में शुक्रवार दोपहर दो युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया। इस बीच उसके सोने के जेवर लेकर भाग निकले।
पीडी नगर निवासी बिटान पत्नी कमलेश ने बताया कि वृद्धा आश्रम के निकट दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और दूसरे युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इस दौरान वह झुमकी, गले की चेन व तीन हजार रुपये लेकर भाग निकले। उसे जब होश आया तो उसने पति को सूचना दी। पति के साथ कोतवाली पहुंच पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर दी है।