फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भतीजे से मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। जमीन से कब्जा हटवाने की खुन्नस में बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने प्रधान के भतीजे से मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया है। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर समझौता कराकर विवाद का निपटारा किया।
विज्ञापन


मिराई के रियारी गांव में प्रधान पति मनोज यादव उर्फ कल्लू की सूचना पर गुरुवार को राजस्व टीम कानूनगो रामदत्त मिश्र, लेखपाल अभिमन्यु पुलिस टीम के साथ खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचे थे। प्रधान पति मनोज यादव ने बताया कि जमीन में कब्जा गांव जागेश्वर के बेटे बबलू, अमित सगे भाइयों का कई साल से था। टीम कब्जा हटवाने के बाद लौट गई। देर शाम दोनों भाई गांव पहुंचे, पारिवारिक भतीजा संतोष घर के बाहर खड़ा

था। आरोपी विवाद कर मारपीट करने लगे। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस भाइयों को लेकर थाने पहुंची। संतोष के पिता रामजी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अमित व बबलू ने मारपीट कर फायरिंग की है। दूसरे पक्ष के जागेश्वर ने पुलिस को प्रधान पति, संतोष समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। प्रधानपति अपने लोगों का कब्जा नहीं हटवाते हैं।
विज्ञापन


चुनावी खुन्नस मानने वालों के घर खलिहान हटवाए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रधान पति कल्लू यादव का कहना है कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। अचानक प्रधान पक्ष का शिकायतकर्ता थाने से लापता होने से हड़कंप मचा। इस दौरान दूसरे पक्ष के ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस ने बबलू व अमित को छोड़ दिया। थानेदार राकेश मौर्या ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अवैध कब्जा करने वालों को हटाने के आदेश दिए गए हैं। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

प्रधान के भतीजे से मारपीट, फायरिंग
कब्जा हटवाने की खुन्नस में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें