फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से किसान के 14 हजार रुपए ले उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। बैंक परिसर में झांसा देकर किसान से बृहस्पतिवार की दोपहर एक टप्पेबाज 14 हजार रुपये ले उड़ा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन



हथगाम थाने के सेमरा मानापुर निवासी किसान रामरतन छिवलहा कस्बे की इलाहाबाद बैंक शाखा में दोपहर के समय रुपये जमा करने गए थे। फार्म भरने के लिए पास में खड़े एक युवक की मदद लेने लगे। गिनती के बहाने से युवक ने नोट अपने हाथ में ले लिए। कुछ देर बाद युवक बैंक के बाहर निकल पड़ा। उसके पीछे पीछे किसान

बाहर निकला। आरोपी रुपये लेकर भाग निकला। किसान ने बैंक शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार से शिकायत की। पुलिस को सूचना देकर मैनेजर ने फुटेज देखा। करीब दोपहर साढ़े 12 बजे की घटना होना सामने आया। थानेदार विजय राय ने बताया कि आरोपी की फुटेज से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
13- पीड़ित रामरतन

किसान को झांसा देकर 14 हजार झटके
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ टप्पेबाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें