फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। घरेलू कलह से तंग महिला ने बक्सर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। यह देख मछुवारों ने भी तुरंत छलांग लगाई और महिला को बाहर निकाल लिया। हालांकि वह बेहोश हो गई थी। पुलिस ने महिला को गोपालगंज पीएचसी पहुंचाया। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

बक्सर घाट उन्नाव जिले में है। दोपहर चार बजे नदी में कुछ मछुवारे नाव पर सवार होकर शिकार खोज रहे थे। तभी उन्हें पुल से नदी में एक महिला कूदती दिखी। तुरंत छलांग लगाकर मछुवारे पहुंचे और बीस मिनट में महिला को बाहर निकाल लाए। महिला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। यूपी 100 पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और उसे पीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


सदर अस्पताल में भर्ती महिला के कुछ होश में आने के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। महिला का नाम सोनी है। वह उन्नाव जिले के बारा थाना क्षेत्र के रिहानीखेड़ा गांव की है। हाथ में गुदा नाम पति राम किशोर का है।
विज्ञापन


फोन पर सोनी की जेठानी तारा ने बताया कि सोनी के पति ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। वह सुबह ड्यूटी के लिए निकल गए थे। देवरानी सोनी सुबह तीनों बच्चों को खाना खिलाने के बाद घर में छोड़ बकरी चराने की बात कहकर निकली थी। वह दूसरे घर में रहती है। ऐसे में विवाद की ज्यादा वजह तो नहीं पता है।

फोटो-38- पुल से छलांग लगाने वाली महिला।
बक्सर पुल से महिला ने लगाई छलांग
कूदते देख मछुवारों ने बचाई जान
पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें