फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से किशोर की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। बच्चों को टेंपो से घुमाने निकले चालक की लापरवाही से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। आरोप है कि वह नशे में था। हादसे में किशोर की मौत हो गई। चार बच्चे घायल हुए। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी बिल्लू बादशाह का टेंपो पड़ोसी सुरेंद्र कुमार चलाता है। वह टेंपो की चाबी लगी छोड़कर रोड किनारे दुकान में गुटका खाने लगा। इसी बीच मोहल्ले का रंजीत नशे की हालत में पहुंचा। चाबी लगी टेंपो को स्टार्ट की और लेकर चला गया। मिलन धर्मशाला दलित बस्ती के रहने वाले सुरेश

कुमार के पुत्र रोहित (14), भोले का पुत्र आकाश(10) , रज्जन का पुत्र पुनीत (11), ननकू का पुत्र पूती (10) को टेंपो में बैठाकर घुमाने निकला। वीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार के कारण टेंपो पलट गई। हादसे में रोहित टेंपो के नीचे दब गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सीएचसी में
विज्ञापन


रोहित को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर की मां गीता का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। चालक सुरेंद्र ने बताया कि टेंपो लेकर जाते समय रोकने का प्रयास किया था लेकिन रंजीत नहीं माना था। वह शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक भाग निकला। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो परिचय-
27- मृतक किशोर रोहित का फाइल फोटो
टेंपो पलटने से किशोर की मौत, चार घायल
- नशे में युवक बच्चों को लेकर घुमाने गया था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें