फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख का नलकूप का सामान ठेकेदार ने हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दो नलकूप की लाइन का सामान प्राइवेट ठेकेदार ने गायब कर दिया। जेई ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खागा विद्युत वितरण खंड के जेई जितेंद्र कुमार ने प्राइवेट ठेकेदार आदर्श नगर निवासी राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई का आरोप है कि तीन साल पहले क्षेत्र के पांच नलकूपों की लाइन बिछाने के लिए मुराइनटोला उपकेंद्र से सामान निकाला था। सामान में ट्रांसफार्मर, पोल, केबल था। ठेकेदार ने तीन नलकूपों में लाइन बिछाई, दो का माल गायब कर दिया। कई बार ठेकेदार से सामान मांगा गया। उसने वापस नहीं किया। पुलिस से पांच माह पहले शिकायत की गई थी। पुलिस के समाने एक ट्रांसफार्मर वापस किया। बाकी सामान के लिए कुछ दिन की लिखित रूप से मोहलत मांगी थी। इसके बाद भी सामान नहीं दिया। करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सामान हड़पा है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें