फतेहपुर। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कट लोगों के लिए काल बने हैं। महाराजपुर कानपुर से लेकर खागा तक सैकड़ों जगह अवैैैध कट लोगों ने बना लिए हैं। ज्यादातर हादसों में यह अवैध कट ही वजह बनकर उभरे हैं।
नेशनल हाईवे टोल टैक्स वसूली में खासा राजस्व कमाने के बावजूद सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रख रहा है। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाना क्षेत्र में सबसे अधिक अवैैध कट बने हैं। हाईवे पर सर्विस रोड की बजाय सड़क पर वाहन खड़े रहना। रात में खड़े वाहनों की बैकलाइट न जलना, अवैध कट के सहारे वाहनों से या पैदल
लेन पार करना भी हादसे की वजह है। सबसे ज्यादा खतरनाक सरिया फैक्ट्री के सामने बना अवैध कट है। रहसुपुर मोड़, हाजीपुर मोड़, रानीपुर मोड़, थानपुर मोड़, दुर्गागंज सरिया फैक्ट्री के सामने सहित अन्य जगहों पर बने
अवैध कट लोगों के लिए यमराज से कम नहीं है। ताज्जुब की बात यह है कि एनएचएआई बेतरतीब तरीके से बन रहे अवैध कट पर किसी तरह का लगाम भी नहीं लगा सकी है। इस मामले में डीएम आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि अवैैध कट के बारे में कभी भी एनएचएआई की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की बात सामने आई है। जबकि प्रशासन कई बार एनएचएआई को इससे दिक्कत व दुर्घटना के बारे में आगाह कर चुका है।
फोटो- 38- औंग में हाईवे पर इस तरह बना रखे हैं लोगों ने अवैध कट।
नेशनल हाईवे पर अवैध कट बने जानलेवा
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाना क्षेत्र में सबसे अधिक अवैैध कट बने हैं
कई हादसों के बाद भी नहीं चेत रहा एनएचएआई
अमर उजाला ब्यूरो