फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार रात मामा-भांजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में दोनों सड़क पर गिरे। ट्रक की चपेट में आने से मामा की कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा।
ललौली थाना क्षेत्र के राशी का डेरा निवासी राम जियावन निषाद(38) अपने मामा बांदा जिले के तिंदवारी बेंदा निवासी राकेश(30) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह किसी काम से बांदा गए थे। ललौली थाने के दतौली गांव के मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार उछलकर गिरे। राकेश बीच रोड में गिरे। तेज रफ्तार ट्रक राकेश को कुचलते हुए निकल गया। सड़क पर पटरी की ओर गिरने से राम जियावन गंभीर घायल हुए। राकेश को मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत पाया। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि दुर्घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।
----------