फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौत्री से दुष्कर्म में समझौता न करने पर बाबा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। पौत्री से दुष्कर्म मामले में समझौता न करने पर शुक्रवार की रात नकाबपोश हमलावरों ने उसके बाबा की हत्या कर दी। विरोध करने पर वृद्धा के सिर पर डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मरा समझ कर उसे भूसे के ढेर में फेंक दिया। हत्यारोपी घर से कुछ सामान लूट कर भाग निकले। हत्याकांड में कुल सात आरोपी नामजद किए गए हैं। हत्या में चार और धमकाने में तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन



खागा कोतवाली क्षेत्र के दर्जिन टोला मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद मौर्य (70) का जोकीपुर गांव में खेत पर नलकूप है। शिव प्रसाद पत्नी के साथ नलकूप पर रहता था। परिजनों ने बताया कि शिव प्रसाद की पौत्री 11 नवंबर 2017 को स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ला निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामदेव का बेटा ललित अपने घर


उठा ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। ग्रामीणों की सूचना पर भाई आरोपी के घर से बहन को छुड़ा लाया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। इधर, शिव प्रसाद की पत्नी पार्वती ने बताया कि तब से मुकदमा वापस लेने को आरोपी पक्ष के लोग अक्सर डराते धमकाते और रुपयों का लालच देते थे। शुक्रवार रात पति नलकूप की कोठरी में सो रहे थे। वह टिनशेड के नीचे सो रही थी। नकाबपोश चार लोग बाउंड्री
विज्ञापन


फांदकर रात करीब 12 बजे कोठरी में घुस गए। चहलकदमी से उसकी नींद खुल गई। एक नकाबपोश ने पति के नाजुक अंग पर डंडे से प्रहार किया। वह बचाने पहुंची। डंडे के हमले से वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। तड़के करीब पांच बजे होश आने पर पति को मृत हालत में पाया। पति की पिटाई के दौरान आरोपी समझौते की बात कह

रहे थे। सूचना पर एसपी राहुल राज, सीओ अंशुमान मिश्रा, कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे मौके पर पहुंचे। चारपाई पर शिवप्रसाद का शव और कोठरी का सामान बिखरा मिला। एसपी ने वृद्धा से पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक के बड़े बेटे राहुल समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वृद्धा ने तहरीर में

सभासद कांबली, रिटायर्ड शिक्षक और राहुल पर दुष्कर्म के मामले में समझौते के दबाव का आरोप लगाया है। समझौते के एवज में दो लाख रुपये देने की पेशकश की थी। मृतक के गले, शरीर व नाजुक अंग में चोट स्पष्ट हुई है। हत्या कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा। इधर, पुलिस को यह भी पता चला है कि शिव प्रसाद जरूरतमंदों को रुपये भी उधार पर दिया करते थे। इसके लेनदेन का विवाद भी हो सकता है। पुलिस इस बिंदु को भी जांच के दायरे में रखे है।
विज्ञापन

फोटो संख्या संख्या एवं परिचय
10- मृतक शिवप्रसाद की फाइल फोटो
11- घटनास्थल में पड़ी चारपाई
12- कोतवाली में परिजनों से बात करते एसपी
13- नलकूप के बाहर बैठे गमगीन ग्रामीण

दुष्कर्म में समझौता न करने पर वृद्ध की हत्या
- बचाने पहुंची पत्नी को डंडे से पीटा, मरा जान भूसे के ढेर में फेंक कर भागे नकाबपोश
- रिटायर्ड टीचर समेत सात लोग नामजद, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें