फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिय़ाहूं के युवक की मध्य प्रदेश में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव निवासी एक युवक की मध्य प्रदेश के लवकुश नगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को उसके साथी शव लेकर घर पहुंचे। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रजमलपुर गांव निवासी अवधेश कुमार पाल (26) मध्य प्रदेश के लवकुश नगर में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से काम पर जा रहा था कि रास्ते में बाइक से गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे उसके साथियों ने उसे झांसी के लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होते देख उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके साथियों ने परिवार वालों को सूचना देते हुए शव को रजमलपुर स्थित घर ले आए। शनिवार की सुबह परिवार वाले शव को लेकर स्थानीय कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें