फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने दो को लूटकर फेंका, एक साथी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। होली पर घर लौट रहे तीन लोग रोडवेज बसों में बुधवार को जहरखुरानों का शिकार हुए। उनका सारा माल लूटकर आरोपी फरार हो गए। एक बांदा का युवक लापता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे कहीं फेंका गया होगा। लापता युवक के परिजनों ने खोजबीन के लिए कोतवाली पुलिस को खबर दी है।

बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के मर्का गांव निवासी स्वयंवर सिंह का बेटा कल्लू सिंह (35) मथुरा जिले में शटरिंग की ठेकेदारी का काम करता है। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस कर्मियों ने उसे गाजीपुर रोड पर बुधवार सुबह बेहोशी हालत में पाया। उसके पास आधार कार्ड, कागज में मोबाइल नंबर लिखे मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने नंबर में संपर्क कर परिजनों को खबर दी। जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि कल्लू के पास गांव के बलवीव का बेटा हंस कुमार मजदूरी करता है। वह दोनों साथ में रोडवेज बस से आ रहे थे। घरवालों से रात करीब 12 बजे बात हुई थी। हंस कुमार का कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से हंस कुमार को खोजने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि कल्लू के पास करीब एक लाख रुपये, मोबाइल, बैग था। सारा माल उसका लूट ले गए हैं।
विज्ञापन


इधर, थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बा चौराहे पर एक 35 वर्षीय युवक सुबह अचेत हालत में मिला। पुलिस ने चौकीदार को साथ भेजकर उसे हंसवा पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसे अभी तक होश नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें