अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव से दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर चली गई। पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि कालोनी बनाने के लिए उसे बहुत दौड़भाग करने पर दो महीने पहले करीब 70 हजार रुपये मिले थे।
नंदापुर गांव के इस शख्स ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी सोनी मंगलवार को गांव के रावेंद्र कुशवाहा के साथ एक लाख 70 हजार रुपये व दो लाख रुपये के जेवर लेकर चली गई है।
वह अपने साथ बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित ने आरोपी पर जेवरात, नगदी लेकर हत्या करने की भी आशंका जताई है। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। खजुहा चौकी इंचार्ज रामू यादव को बरामदगी के लिए लगाया गया है।
प्रेमी संग दो बच्चों की गई