फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। घर में अकेली किशोरी के साथ बुधवार की भोर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की है।

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के परिजन शादी समारोह में गए थे। वह घर में अकेली थी। भोर पहर पड़ोसी राजू किशोरी के घर में जा घुसा। उसके साथ सोते समय ही दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। चीख पुकार आसपास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को थाने पहुंचाया। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान पर गैंगरेप का आरोप
असोथर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पूर्व प्रधान व उसके साथी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की एसपी से शिकायत की है। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वह गेहूं पिसाकर छह नवंबर को घर लौट रही थी। रास्ते में उसे पूर्व प्रधान अपने साथी संग मिला। वह गाली गलौच देकर जंगल में घसीट ले गए। वहीं उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा चुकी है। आरोप झूठा निकला है।

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
आरोपी गांव से भाग निकला, दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें