फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित युवती ने की आत्महत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र इलाके में दुष्कर्म की शिकार महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। महिला पति के साथ ही शहर के एक इलाके में रहती थी। एक पखवारे पहले महिला घर में अकेली थी। तभी मकान में रहने वाले किरायेदार ने उससे दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िता को लेकर पति गांव चला गया था। महिला ने गांव में दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


आरोपी जेल में ही निरुद्ध है। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। महिला के बयान कराए जाने थे। इसके लिए तीन दिन से पति को फोन कर बुलाया जा रहा है। अब पति का नंबर भी स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन


- एक पखवारे पहले हुआ था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें