फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो मालिक ने फांसी पर लटक कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो मालिक ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन


खागा। कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव में शनिवार की रात टेंपो मालिक अमर सिंह उर्फ अनिल(28) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को सुबह जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम से बचने के लिए पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अमर सिंह कटोघन निवासी रामसिंह के बेटे थे। इनके पास टेंपो है। इसे वह खुद ही चलाते थे। शनिवार की देर शाम आठ बजे बुदवन मोड़ की सवारी छोड़ने के बाद यह घर लौटे। गर्मी की वजह से परिवार के लोग छत पर सोए थे।
विज्ञापन


अमर सिंह कमरे में चला गया। परिजन सुबह अमर के न दिखने पर कमरे में पहुंचे तो अवाक रह गए। अमर का शव फांसी पर लटका हुआ था। पिता ने बताया कि बेटे का विवाह ढाई साल पहले कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के मंधवामई गांव निवासी दिसिमा से हुआ है। बहू तीन महीने से बीमार है। उसका इलाज इलाहाबाद में हो रहा है। अमर पत्नी की बीमारी से परेशान रहता था।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर दो दिन पहले बहू मायके गई थी। बेटे की शनिवार को बहू से मोबाइल पर बात भी हुई थी। माना जा रहा है कि पत्नी की बीमारी से परेशान होकर उसने फांसी लगाई होगी।

- पत्नी की बीमारी के चलते रहता था परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें